Varanasi

वाराणसी: नाजिम दुपट्टा हाउस के रोज़ा इफ्तार दावत में जुटे रोजदार, गंगा जमुनी तहजीब की नज़र आई निसाल

शफी उस्मानी

वाराणसी: आज राजनारयण पार्क बेनियाबाग में नाजिम दुपट्टा हाउस की ओर से आपसी भाईचारा का प्रतीक को ज़िंदा रखने के लिए इफ्तार-ए-मोहब्बत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी वर्ग हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म को मानने वाले लोगो ने एक साथ बैठ कर रोजा इफ़्तार किया।

सभी के द्वारा इफ्तार के बाद मुल्क में अमन-ओ-सुकून और गंगा जमुनी तहजीब को सलामत रखने की दुआ की गई। रोजा इफ़्तार कार्यक्रम का संयोजन नाजिम दुपट्टा हाउस के प्रोपराइटर अहमद रज़ा बाबू ने किया। हमसे बात करते हुवे गुलाम अशरफ ने बताया कि ‘अल्लाह का शुक्र है कि इतने रोजदार इस दावत-ए-ताम में शरीक हुवे। अल्लाह ने मुझ पर करम फ़रमाया जो इतने रोज्दारो के साथ आज इफ्तार किया,

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार तारिक आज़मी, शाहनवाज उर्फ शानू, सय्यद इरशाद अहमद, मुनाजिर हुसैन मिन्जू, मलिक आज़मी, आमिर अंसारी, समाजवादी पार्टी के नेता मो0 ज़ुबैर, किशन दीक्षित, मनोज राय धुपचंदी, रविकांत विश्वकर्मा, अमन खान, आदिल खान आदि मौजूद थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts