शफी उस्मानी
डेस्क: छत्तीसगढ़ के जनपद जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक करने के नाम पर एक पहाड़ी कोरवा युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि आरोपियों के दुष्कर्म करने से युवती गर्भवती हो गई थी। एक बच्चे को जन्म देने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
25 जुलाई 2024 के शाम लगभग 7 बजे दिलेश्वर यादव घर के पास प्रार्थिया से मिला और बताया कि जड़ी-बूटी वाला दवाई बन गई है। उसे धाम के पास ही जाकर पीना पड़ेगा कहकर अपनी स्कूटी में बैठाकर युवती को एक झोपड़ीनुमा धाम के पास ले गया। वहां किशोर पण्डा पहले से मौजूद था। उन्होंने युवती को एक गिलास दिया जिसमें दवाई होने की बात कही। इस पर युवती उसे पी गई। फिर नशा जैसे लगने लगा और वह जमीन में गिर गई। इसके बाद उन दोनों ने बारी-बारी से युवती से दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताना नहीं अन्यथा पूरे परिवार को मारकर खत्म कर देंगे।
जिसके बाद डर से दुष्कर्म की बात उसने किसी को नहीं बताई। दुष्कर्म के बाद पीड़िता 28 फरवरी 2025 को अंबिकापुर में एक लड़का बच्चे को जन्म दिया। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में बीएनएस की धारा 70(1) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के बाद मुखबिर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से 2 आरोपी किशोर पण्डा एवं उसके सहयोगी दिलेश्वर यादव को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन भी जब्त की गई और दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…