तारिक खान
डेस्क: नागपुर हिंसा को लेकर शिवसेना (उद्धव) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। कल मंगलवार को उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर भाजपा को हरे रंग से इतनी ‘एलर्जी’ है, तो सबसे पहले अपनी पार्टी के झंडे से हरा रंग हटा ले, फिर ‘हमारे भगवे को कलंक लगाने की हिम्मत करे’।
उद्धव ठाकरे ने यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, ‘महाराष्ट्र में उनकी सरकार है। चिल्लाचिल्ली और ढोंग क्यों कर रहे हैं? जाओ मोदी जी के पास। जैसा बुलडोज़र यूपी में चला रहे थे। वैसा बुलडोज़र चलाओ ना। किसने रोका है?’ मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर महाराष्ट्र की सियासत हर दिन के साथ और गरमाती जा रही है। सोमवार को ये विवाद हिंसा में तब्दील हो गया। बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद ने संभाजी नगर में बनी औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। इस दौरान कथित तौर पर औरंगजेब का पुतला जलाया गया। लेकिन बाद में अफवाह फैली की मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ को जलाया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…