आदिल अहमद
डेस्क: मंगेतर संग हजारा नहर पुल के पास बैठी युवती के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं युवती और उसके मंगेतर से पांच-पांच हजार रुपये भी धमकाकर ले लिए। पीड़िता ने इस संबंध में दो नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक के घटना में शामिल था या नहीं इसकी जांच की जा रही है। वही बताया जा रहा है कि मंगेतर के सामने ही युवती के साथ 8 युवकों ने गंदा काम किया। आरोपियों ने मंगेतर के सामने ही युवती के कपड़े भी उतारे। ये वीडियो पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से बरामद की है।
इस सम्बन्ध में कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया था कि ‘एक युवती अपने मंगेतर के साथ नहर के किनारे बैठी हुई थी। उसके साथ कुछ लोगों ने बलात्कार किया था। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और मामले की जांच अभी जारी है। युवती अपने मंगेतर के साथ खेत में बैठी थी और उनको अकेला पाकर अभियुक्तों ने युवती का बलात्कार किया गया और मंगेतर से कुछ रुपये भी छीन लिए। इस घटना की जांच के लिए कई पुलिस टीमें लगी हैं।’
नदरई के पास स्थित गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि वह दस अप्रैल को अपने मंगेतर के साथ मोटरसाइकिल से पूर्ति कार्यालय राशन बनवाने के लिए गई थी। वहां प्रार्थना पत्र देने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। ततारपुर वाले रास्ते पर हजार नहर के पास पेड़ की छाया में बैठकर नास्ता करने लगे। तभी पांच छह लोग आ गए। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। मंगेतर ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपितों ने अपने तीन चार साथियों को और बुला लिया।
इसके बाद वह दोनों को अलग-अलग झाड़ियों में खींच कर ले गए। वहां आरोपितों ने उसकी कानों की सोने की बाली और बैग से पांच हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद तीन आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय आरोपित अजय और योगेश का नाम ले रहे थे। इन दोनों के ही नाम वह जानती है। इसके अलावा सात आठ लोग अज्ञात हैं। सामने आने पर वह सभी को पहचान लेगी।
ये हैं आरोपी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…