Others States

मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले युपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ‘बंगाल जल रहा है, वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं, दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं, लातों के भूत, बातों से कहां मानते है?’

आफताब फारुकी

डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने धर्म निरपेक्षता के नाम पर दंगाइयों को दंगा करने की पूरी छूट दे रखी है।

यूपी के हरदोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘बंगाल जल रहा है, वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं, दंगाइयों को शांति दूत कहती हैं। अरे, लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं? याद कीजिए साल 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश को… हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था।’

उन्होंने कहा कि ‘इन दंगाइयों का उपचार ही डंडा है, बिना डंडे के मानेंगे नहीं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा मुर्शिदाबाद पिछले हफ़्ते से जल रहा है, लेकिन राज्य सरकार मौन है। सीएम योगी ने कहा कि इस तरह की अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts