The court gave a big blow to those who wanted to register a sedition case against folk singer Neha Singh Rathore in Ayodhya, the court rejected the petition of Pradhan Shivendra Singh
आदिल अहमद
डेस्क: राजनीतिक गीतों के लिए मशहूर भोजपुरी गायिका और यू-ट्यूबर नेहा सिंह राठौर एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गई हैं। पहलगाम आतंकवादी हमलों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर कथित ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट के बाद नेहा सिंह पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। लखनऊ के गुडंबा के रहने वाले कवि अभय प्रताप सिंह ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।
वही इस मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुवे लिखा है कि ‘मोदी जी से सवाल पूछना देशद्रोह नहीं है…, मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं, देश नहीं….., मेरा देश प्रेम मुझे देश के लिए सवाल पूछना सीखना है….., और सवाल पूछने का अधिकार मुझे देश का संविधान देता है….! जय हिंद…, जय भारत…..!’ इस मामले में पुलिस अधिकारियों के अनुसार नेहा सिंह राठौर बीएनएस की 11 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
बताते चले कि नेहा सिंह राठौर के गानों में राजनीतिक कटाक्ष, सामाजिक मुद्दे और जन जागरूकता का पुट रहता है। जिसकी वजह से वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभय प्रताप सिंह ने नेहा सिंह राठौर पर जो आरोप लगाएं हैं उनमें राष्ट्र विरोधी बयान और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देना मुख्य है। शिकायत में विशेष रूप से पहलगाम त्रासदी के बारे में उनके पोस्ट की ओर इशारा किया गया है, जिसे ‘भड़काऊ’ और राष्ट्र की एकता के लिए संभावित रूप से हानिकारक माना गया। लोकगायिका के खिलाफ सार्वजनिक शांति को भंग करना और भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना शामिल है। उन पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…