देश द्रोह का मुकदमा दर्ज होने पर बोली नेहा सिंह राठौर ‘मोदी जी से सवाल पूछना देशद्रोह नहीं है, मोदी जी देश के प्रधानमंत्री है… देश नहीं है….’
आदिल अहमद
डेस्क: राजनीतिक गीतों के लिए मशहूर भोजपुरी गायिका और यू-ट्यूबर नेहा सिंह राठौर एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गई हैं। पहलगाम आतंकवादी हमलों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर कथित ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट के बाद नेहा सिंह पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। लखनऊ के गुडंबा के रहने वाले कवि अभय प्रताप सिंह ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।
मोदी जी से सवाल पूछना देशद्रोह नहीं है.
मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं…देश नहीं!मेरा देशप्रेम मुझे देश के लिए सवाल पूछना सिखाता है…
…और सवाल पूछने का अधिकार मुझे देश का संविधान देता है.
जय हिन्द…जय भारत..🇮🇳 pic.twitter.com/D0958SyVOi
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) April 26, 2025
वही इस मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुवे लिखा है कि ‘मोदी जी से सवाल पूछना देशद्रोह नहीं है…, मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं, देश नहीं….., मेरा देश प्रेम मुझे देश के लिए सवाल पूछना सीखना है….., और सवाल पूछने का अधिकार मुझे देश का संविधान देता है….! जय हिंद…, जय भारत…..!’ इस मामले में पुलिस अधिकारियों के अनुसार नेहा सिंह राठौर बीएनएस की 11 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
बताते चले कि नेहा सिंह राठौर के गानों में राजनीतिक कटाक्ष, सामाजिक मुद्दे और जन जागरूकता का पुट रहता है। जिसकी वजह से वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभय प्रताप सिंह ने नेहा सिंह राठौर पर जो आरोप लगाएं हैं उनमें राष्ट्र विरोधी बयान और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देना मुख्य है। शिकायत में विशेष रूप से पहलगाम त्रासदी के बारे में उनके पोस्ट की ओर इशारा किया गया है, जिसे ‘भड़काऊ’ और राष्ट्र की एकता के लिए संभावित रूप से हानिकारक माना गया। लोकगायिका के खिलाफ सार्वजनिक शांति को भंग करना और भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना शामिल है। उन पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।










