Ballia

थाने में मारपीट के मामले में भाजपा नेता के शिकायत पर अदालत ने पूर्व थाना प्रभारी उभाव सहित सिपाही को जारी किया नोटिस

उमेश गुप्ता

नगरा (बलिया): नगरा थाने के तत्कालीन थानाप्रभारी सहित तीन पर अदालत में अपराधिक मुकदमा में हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया है। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस विभाग को हुई हड़कंप मच गया है। मामले में नोटिस जारी होने के बाद प्रतिवादी पुलिस कर्मियों में हडकंप मचा हुआ है।

विशेष न्यायाधीश बलिया कोर्ट में चल रहे निगरानी मुकदमा में दाखिल पीड़ित भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति देवा भाई निवासी नगरा ने अपने साथ हुई मार-पिटाई में 13 अगस्त 2023 को थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा सहित आठ पुलिस कर्मियों में उपनिरीक्षक छुन्ना सिंह व मुन्ना लाल यादव सहित पांच सिपाही शिवम् पटेल, विवेक कुमार, सन्तोष सिंह, राजकुमार पटेल, दीनानाथ राम पर आरोप लगाते हुए फौजदारी वाद दाखिल किया था।

इस वाद में में 17 सितंबर 24 को जिला जज कोर्ट से अदालत हाजिर होने का नोटिस जारी किया गया था। जिसमें सात माह में पांच आरोपी तो कोर्ट हाजिर हुए मगर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा सहित सिपाही राजकुमार पटेल व दीनानाथ राम अभी तक अदालत हाजिर नहीं हुए हैं। इस पर विशेष न्यायाधीश ने सख्त रुख अपनाते हुए तीनो पर अदालत हाजिर के लिए 2 मई की तारिख मुकर्रर करते हुए नोटिस जारी किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts