National

फतेहपुर मस्जिद के ध्वस्तीकरण हेतु जिलाधिकारी के बुल्डोज़र पर लगाया हाई कोर्ट ने रोक, कहा पहले हमको जवाब दाखिल करे

आफताब फारुकी

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर बड़ा आदेश दिया है। अदालत ने मस्जिद के ध्वस्तिकरण पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 3 सप्ताह में इस मसले पर जवाब मांगा है। मामला फतेहपुर की मस्जिद को लेकर है, जिसके लिए जिला प्रशासन का दावा है कि मस्जिद ग्रामसभा की ज़मीन पर बनी है। इस मस्जिद के ध्वस्तीकरण का आदेश पारित हो चूका था। जिसके खिलाफ मस्जिद कमेटी हाई कोर्ट गई थी। अदालत ने उक्त आदेश पर रोक लगा दिया है।

दरअसल प्रशासन से यह आरोप लगाया गया कि ग्रामसभा की जमीन पर अतिक्रमण कर मस्जिद निर्माण किया गया है। जिस पर डीएम ने मस्जिद के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। इस पर मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट में कलेक्टर के आदेश को चुनौती दी। कमेटी ने सुनवाई का मौका न मिलने का आरोप लगाया। जिसके बाद हाईकोर्ट ने फिलहाल आदेश पर रोक लगा दिया है। कोर्ट ने 23 मई को अगली सुनवाई की तारीख तय की है।

अदालत के इस फैसले के बाद मस्जिद कमेटी ने राहत की सांस लिया है। अदालत ने जिला प्रशासन को अगली सुनवाई के पहले अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। फिलहाल तब तक मस्जिद के ध्वस्तीकरण का जारी जिलाधिकारी का आदेश स्थगित रहेगा। इस आदेश के आने पर फतेहपुर स्थित मुस्लिम समाज में ख़ुशी की लहर दिखाई दे रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts