मो0 कुमेल
डेस्क: गुरुवार न्यू सीलमपुर के जे-ब्लॉक में कुणाल नाम का एक किशोर कुछ खरीदने के लिए घर से निकला था। तभी 4-5 लोगों ने उसे घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद कुणाल को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में ज़िक्रा नाम की महिला चर्चा का केंद्र बनी हुई है। ज़िक्रा को इस हत्याकांड में संदिग्ध के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय लोग उसे ‘लेडी डॉन’ कहते हैं। पुलिस के अनुसार, ज़िक्रा और उसके भाई साहिल इस हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं।
जेल से बाहर आने के बाद से ज़िक्रा कथित तौर पर ‘लाला’ नाम के एक व्यक्ति की तलाश कर रही थी, जिसने उसके भाई को पीटा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिक्रा ने कुणाल से लाला के बारे जानकारी मांगी थी। जब उसने उसकी मदद नहीं की, तो उसने कथित तौर पर उसकी हत्या करवा दी। कुणाल के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि कुछ समय पहले उनके समुदाय के कुछ लोगों ने ज़िक्रा के चचेरे भाई साहिल पर कथित तौर पर हमला किया था। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
वही मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लेडी डॉन जिकरा समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इन सभी को नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की पुलिस टीम ने पकड़ा है और पूछताछ का सिलसिला जारी है। वहीं मामले में दो मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं, जिनकी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। कुणाल हत्याकांड के विरोध में सीलमपुर में स्थानीय निवासी प्रदर्शन कर रहे थे। जिसे कल शुक्रवार को पुलिस ने खत्म करवा दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…