आफताब फारुकी
डेस्क: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दक्षिणपंथी संगठनों के लोग मुसलमानों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और भारत समेत पूरी दुनिया में मुसलमानों के नरसंहार की बात कर रहे हैं। कई अलग अलग घटनाये इस तरीके की सामने भी आना शुरू हो गई है। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे एक युवक खुद को गौरक्षा दल का सदस्य बताते हुवे एक मुसलमान का क़त्ल करने का दावा कर रहा है। हालांकि आगरा पुलिस ने वीडियो के सम्बन्ध में कहा है कि घटना के चश्मदीदो द्वारा ऐसा कोई दावा नही किया गया है और न ही मृतकों के परिजनों द्वारा बताया गया है।
वीडियो में दो लोग दिख रहे हैं, जिनके पास खूंखार हथियार और असलहा भी है। वीडियो के आखिर में दोनों ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर Madan Mohan Soni (आगरा वासी) ने लिखा, आगरा में 3 लोगों ने गुलफाम से पहले उसका नाम पूछा फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही गुलफाम सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसका साथी उसे बचाने दौड़ा तो हमलावरों ने उस पर भी फायरिंग कर दी। मर्डर की जिम्मेदारी आगरा में गौ रक्षक बताने वाले ने वीडियो जारी करके ली है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बसई चौकी इलाके में एक नॉनवेज शॉप पर काम करने वाले युवक को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय शॉप पर मौजूद एक और युवक को भी गोली छूते हुए निकल गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
गोली लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। इस पूरे मामले को लेकर आगरा की पुलिस ने एक बयान जारी की है। एक्स यूजर को रिप्लाई करते हुए आगरा पुलिस ने लिखा, ‘सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि क्षत्रिय गौ रक्षा दल नाम का कोई संगठन आगरा में कार्यरत नहीं है, इस मामले में थाना ताजगंज पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। घटना के समय मृतक के जो तीन साथी वहां मौजूद थे उनके द्वारा कोई भी ऐसी बात परिजनों और पुलिस टीम को नहीं बताई गई है।
आगरा पुलिस ने आगे लिखा, ‘अतः आप ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम अथवा सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर ऐसी कोई खबर प्रसारित न करें जो असत्य हो। पुलिस की टीमें छानबीन कर रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफीना करा दिया गया है, अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस की कई टीमें लगाई गई है, शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…