National

कर्नल सोफिया ने बताया ‘बीती रात पाकिस्तान की तरफ से छोड़े गए 300-400 ड्रोन सैन्य बुनियादी ढाचे को निशाना बनाते हुवे छोड़े गए, हमारी सेना ने अधिकतर को मार गिराया’

तारिक खान

डेस्क: भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को हुई प्रेस ब्रीफ़िंग में कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी ने गुरुवार रात भारत के अलग-अलग हिस्सों में हुए हमलों की जानकारी दी है। सोफ़िया क़ुरैशी ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार की रात सैन्य बुनियादी ढाँचे को निशाना बनाया।’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ़ से 300 से 400 ड्रोन छोड़े गए। हालाँकि, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने हमले की बात से इनकार किया था। कर्नल सोफ़िया ने कहा, ‘लेह से लेकर सर क्रीक तक 36 स्थानों पर 300-400 ड्रोन से घुसपैठ का प्रयास किया। भारतीय सुरक्षा बलों ने काइनेटिक और नॉन काइनेटिक साधनों का उपयोग कर इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया। इतने बड़े पैमाने पर हवाई घुसपैठों का संभावित उद्देश्य हवाई रक्षा प्रणालियों का परीक्षण करना और खुफिया जानकारी इकट्ठा करना था। ड्रोन के मलबे की फॉरेंसिक जाँच की जा रही है। प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि ये ड्रोन तुर्की निर्मित हैं।’

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की तरफ़ से सीमा पर भारी गोलाबारी हो रही है। इस गोलाबारी में भारतीय सेना के कुछ जवान हताहत हुए हैं। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है।’ हालाँकि कर्नल सोफिया ने पाकिस्तान की तरफ़ से सीमा पर हुई गोलाबारी में मरने वाले या घायल भारतीय सैनिकों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने गुरुवार रात को मीडिया से कहा, ‘हम इनसे इनकार करते हैं, हमने अभी तक कुछ नहीं किया है। जब पाकिस्तान हमला करेगा तो सभी को पता चल जाएगा।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts