आफताब फारुकी
डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने पाकिस्तान पर हालात बिगाड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने पाकिस्तान को सलाह दी है कि वह अपनी बंदूकें ख़ामोश करे। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए सीएम अब्दुल्लाह पाकिस्तान को बंदूके छोड़ देने की सलाह देते हुवे कहा कि इस हालात का ज़िम्मेदार वह खुद है।
उन्होंने कहा कि ‘लेकिन हमारे सुरक्षा बलों को क्रेडिट जाता है कि उन्होंने ये सारे ड्रोन निष्क्रिय किए और एक भी ड्रोन निशाने पर नहीं पहुंच पाया। हालांकि, उन्होंने (पाकिस्तान) कश्मीर के अनंतनाग में गोला-बारूद डिपो को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन उसमें भी वह नाकामयाब रहे। यह हालात हमने नहीं बनाए, पहलगाम में हमारे लोगों के ऊपर हमला हुआ, बेगुनाह लोगों का कत्ल किया गया। उसका हमें जवाब देना पड़ा।’
उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की ओर से इसे बढ़ाने की कोशिश हो रही है, इसमें न पाकिस्तान को कोई फ़ायदा है और न उन्हें कोई कामयाबी मिलेगी। बेहतर यही होगा कि वह अपनी बंदूकें ख़ामोश करें। कल रात जो हुआ, ज़ाहिर सी बात है कि वह अपनी तरफ़ से इसे बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अब ऐसे में सबसे ज़्यादा नुक़सान उनको (पाकिस्तान को) होगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…