ईदुल अमीन
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री डॉ0 एस जयशंकर के उस वीडियो बयान पर दोबारा सवाल किए हैं, जिस पर पीआईबी की सफ़ाई आ चुकी है। राहुल गांधी ने एस0 जयशंकर के उस वीडियो पर अपने 17 मई के पोस्ट पर लिखा कि विदेश मंत्री एस0 जयशंकर की चुप्पी निंदनीय है। इसलिए मैं फिर से पूछूंगा: हमने कितने भारतीय विमान खोए क्योंकि पाकिस्तान को हमले के बारे में पहले से पता था?
राहुल गांधी ने सरकार से दो सवाल किए थे। उन्होंने पूछा था, ‘पहला, इस बात की अनुमति किसने दी? दूसरा, इसके कारण हमारी एयरफोर्स ने कितने एयरक्राफ्ट गंवाए?’ इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, ‘विदेश मंत्री जयशंकर इस तरह का बयान दे रहे हैं जिससे पाकिस्तान और पूरे विश्व में हमारी हंसी उड़ रही है। इसलिए राहुल गांधी बार-बार कह रहे हैं कि आप जवाब दीजिए…. कि पाकिस्तान को पहले चेतावनी देने से देश को क्या नुक़सान हुआ। ये हमारे लिए जानना बहुत ज़रूरी है। देश के कितने हवाई जहाज गिरे? और कितने आतंकी बचकर भाग गए?’
बता दें कि राहुल गांधी जिस वीडियो को लेकर सवाल कर रहे हैं, उस पर पीआईबी ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर के बयान को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है। इस बीच, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान को चेतावनी दी गई थी, जो कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद का शुरुआती चरण था। यह कहना बिल्कुल गलत है कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से पहले (पाकिस्तान को चेतावनी) ऐसा किया गया। यह स्पष्ट तौर पर तथ्यों को गलत तरीके से पेश करना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…