ईदुल अमीन
डेस्क: हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला में हाल ही में चार साल की बच्ची की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस और सीआईयू की टीम ने आरोपी को लक्सर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बच्ची की मां से अवैध संबंध थे। संबंध बनाते हुए आरोपी को बच्ची के पिता ने पकड़ लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए आरोपी ने बच्ची की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या की थी।
जिस पर तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर टीम खोजबीन में लगा दी थी। तभी से आरोपी की तलाश चल ही रही थी। तभी 16 मई की सुबह मनसा देवी के पास रेलवे टनल के अंदर से बच्ची का शव उसके पिता ने ही ढूंढ लिया था। हत्या की धारा में मामला तब्दील कर शहर कोतवाल रितेश शाह की अगुवाई में पुलिस और सीआईयू की 10 टीमें गठित कर खुलासे के लिए लगाई गई। एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमों ने आसपास स्थित झुग्गी झोपड़ियों सहित हरकी पैडी, सर्वानन्द घाट, विष्णु घाट आदि के अलावा लालजीवाला, मोतीचूर, रायवाला ऋषिकेश में लोगों से पूछताछ से की। आरोपी के सहारनपुर भागने की संभावना पर टीम ने हरिद्वार से सहारनपुर तक करीब 600-700 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सोशल मीडिया पर भी आरोपी की तस्वीर साझा कर आमजन से भी सहयोग मांगा गया। शुक्रवार को खोजबीन करते हुए आरोपी सूरज उर्फ सूरजभान निवासी ग्राम नगलाढाव थाना सुन्नगढ़ी जिला कासगंज यूपी हाल गड्ढा पार्किंग झुग्गी झोपडी रोड़ीबेलवाला हरिद्वार को बसेडी रोड लक्सर स्थित कबाडी बस्ती से शमशान घाट की तरफ जाने वाली सड़क के पास बने खंडहर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में उसने बच्ची की हत्या को अंजाम देना कबूल किया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह गड्ढा पार्किंग झुग्गी झोपड़ी रोडीबेलवाला में रह रहा था। वर्ष 2021 में हरिद्वार आने के बाद उसकी मुलाकात कबाड़ बीनते हुए बच्ची के माता पिता से हुई। अक्सर कबाड़ बेचकर हुई कमाई से राशन व पैसे दोनों को देता था। जिस वजह से बच्ची की मां से आरोपी नजदीकियां बढ़ गई। आरोपी सूरज की दी हुई गांजे की पुड़िया व सलोचन पीकर नशे में धुत रहने वाले बच्ची के पिता ने एक दिन दोनों को शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया। तब उसने आरोपी सूरज से मारपीट कर उसे झोपड़ी से बाहर निकाल दिया। इसके बाद आरोपी ने बेज्जती का बदला लेने के लिए योजना बनाई।
13 मई को आरोपी पहले पति-पत्नी को राशन खरीदने के बहाने झोपड़ी से दूर लेकर गया और फिर मौका पाकर पिता की लाड़ली चार वर्षीय बच्ची को अपने साथ ले गया। उसने टनल के पास बच्ची का मुंह अपने हाथ से ढककर गले में बंधे धागे को कसकर बेहरमी से उसकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद आरोपी को बच्ची की मौत होने का पता चला तो वह वहां से भाग गया। आरोपी अपनी नकली विग वहीं आसपास फेंककर कूड़े का कट्टा लेकर सुरंग से बाहर निकल गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…