आफताब फारुकी
डेस्क: मध्य प्रदेश के मंदसौर के भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा प्राप्त कर रहा है। यह वीडियो 13 मई 2025 को गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इस वीडियो में मनोहरलाल धाकड़ कार से उतर कर सड़क पर एक महिला के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुए नजर आ रहे है।
वही मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर जो अपनी बेबाकी के साथ सत्ता की आलोचना हेतु अक्सर चर्चा में रहती है ने इस खबर को एक्स पर शेयर कर जनता को चेतावनी दी है कि बीजेपी नेताओं को अपने परिवार से दूर रखें। उन्होंने लिखा है, कि भाजपा के नेताओं से अपने घर-परिवार को दूर रखें। जनहित में जारी…’ बता दें कि एक दिन पहले भी नेहा सिंह राठौर ने एक ऐसा ही पोस्ट किया था। जो बरेली में एक महिला नेता द्वारा होटल में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट को लेकर था।
नेहा ने उस खबर को शेयर करते हुए लिखा था, कि ‘भाजपा के नेताओं को अपने घर और परिवार से दूर रखिए। मैं ये आपके भले के लिए कह रही हूं। समझ रहे हैं न! बाहर मिलिए और चलता कीजिए। घर दिखाइए भी मत।’ नेहा सिंह राठौर ने इससे पहले पीएम मोदी के ‘लहू में सिंदूर बहने…’ वाले बयान को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पीएम के टोक्यो वाले बयान का जिक्र था, जिसमें कहा था कि वो गुजराती हैं और पैसा उनके खून में है। इसके साथ नेहा ने कैप्शन में लिखा, ‘पहले शरीर में खून और खून में पैसा था…आजकल सिंदूर है। तो… भूलना नहीं है कि बिहार चुनाव बिहार के मुद्दों पर होना चाहिए।’
दूसरी तरफ फजीहत झेल रहे धाकड़ की मुश्किलें बढती जा रही है। अब पुलिस ने भी भाजपा नेता धाकड़ पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि, यह वीडियो मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने भाजपा नेता मनोहर धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति पर धारा 296,285,3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल धाकड़ फरार बताये जा रहे है। उनका फोन भी बंद आ रहा है। न ही उनकी पत्नी का किसी प्रकार का बयान सामने आया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…