National

वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पर हुई सुनवाई, अब 15 मई को होगी अगली सुनवाई

शफी उस्मानी

डेस्क: आज सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 से सम्बंधित याचिकाओं पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि वे वर्तमान में कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं करेंगे। आज इस मामले में महज़ 5 मिनट के करीब सुनवाई हुई।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले की अगली सुनवाई 15 मई 2025 को होगी। इस सुनवाई को नए मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में सुना जाएगा, क्योंकि न्यायमूर्ति खन्ना 13 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया था कि 5 मई तक कोई वक्फ संपत्ति, विशेष रूप से ‘वक्फ बाय यूज़र’ के रूप में जानी जाने वाली संपत्तियों को, डिनोटिफाई नहीं किया जाएगा और न ही केंद्रीय वक्फ परिषद या राज्य वक्फ बोर्डों में कोई नई नियुक्तियाँ की जाएंगी।

अब, अदालत ने इन याचिकाओं की विस्तृत सुनवाई के लिए 15 मई की तारीख निर्धारित की है, जिसमें वक्फ अधिनियम 2025 की संवैधानिक वैधता और इसके विभिन्न प्रावधानों की समीक्षा की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts