मो0 कुमेल
प्रयागराज: अक्सर ऐसे मामले तक देखने में आ रहे कि ऑनलाइन क्रिकेट गेमिंग प्लेटफार्म में पैसा लगाकर लोग बर्बाद गए। वहीं, किसी के खुशकिस्मती से लाखों करोड़ों रुपये के इनाम इस गेमिंग में जीत लेने के बाद तो इसका चस्का लोगों को खूब लग गया है। भारत में यह लत और इसका कारोबार तेजी से फैल रहा है। हर तरफ इस गेमिंग प्लेटफार्म का प्रचार करते हुवे मशहूर खिलाड़ी और सेलिब्रेटी दिखाई देते है।
यह मामला ऑनलाइन क्रिकेट गेमिंग को बढ़ावा देने वाली फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म से जुड़ा है। इसके तहत इलाहाबाद हाईकोर्ट में फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल हुई है। वकील गणेशमणि त्रिपाठी की तरफ से यह पीआईएल दाखिल की गई है। इस याचिका में कहा गया है कि ऐसे ऑनलाइन क्रिकेट गेमिंग प्लेटफार्म में नौजवान सट्टे में पैसा लगाकर बर्बाद हो रहे हैं। याचिका में भारत सरकार और 28 अन्य लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है।
गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 के संस्थापक हर्ष जैन और भावित सेठ के अलावा क्रिकेटर रिंकू सिंह, रविंद्र जड़ेजा, नवजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद सिराज, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, सूर्य कुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल को प्रतिवादी बनाया गया है। अन्य प्रतिवादियों में यजुवेंद्र चहल, हार्दिक पांडिया, महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, ऋषभ पंत, श्रेयश अय्यर, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, आर अश्विन और फ़िल्म अभिनेता ऋतिक रोशन व रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…