शफी उस्मानी
डेस्क: कर्नाटक की हावेरी पुलिस ने गैंगरेप केस में ज़मानत पर रिहा किए गए सात लोगों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से यह कार्रवाई तब हुई जब अभियुक्तों ने स्थानीय अदालत से ज़मानत मिलने के बाद दोपहिया वाहनों और कारों के काफ़िले में जुलूस निकाला। सातों युवक एक मुस्लिम महिला से गैंगरेप करने के आरोप में जेल में थे।
बाद में जब 28 साल की महिला ने मैजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दिया, तो पुलिस ने आरोपों में सामूहिक बलात्कार (आईपीसी की धारा 376(डी)) भी जोड़ दिया। इसके साथ ही पुलिस ने अपहरण और यौन उत्पीड़न की धाराएं भी आरोपों में शामिल कर दीं। जनवरी 2024 में हनागल पुलिस थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक बलात्कार मामले में कुल 19 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था।
अदालत ने पहले 12 लोगों को ज़मानत दी थी। फिर इसके बाद इसी साल 20 मई को बचे 9 अभियुक्तों को भी अदालत ने ज़मानत दे दी। जब ज़मानत मिलने के बाद जुलूस निकाला गया और उनके विजय जुलूस के वीडियो वायरल हुए तब पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि करते हुवे कहा है कि ‘हमने सभी सातों को गिरफ़्तार कर लिया है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…