ईदुल अमीन
डेस्क: राजस्थान के बारां ज़िले की अंता सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक कंवर लाल मीणा की विधायकी ख़त्म कर दी गई है। ये कार्रवाई बीस साल पुराने मामले में उन्हें हुई तीन साल की सज़ा के बाद की गई है। विधानसभा ने इसकी अधिसूचना जारी की है, एक मई से उनकी विधायकी ख़त्म मानी जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद नौ मई को ट्रायल कोर्ट से उनके ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी हुआ था। कंवर लाल मीणा ने बुधवार को ट्रायल कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट के आदेश पर उन्हें झालावाड़ की अकलेरा जेल भेजा गया था। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने इस फै़सला को लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा की जीत बताते हुए कहा, ‘सत्यमेव जयते’।
उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के सतत संघर्ष और कोर्ट में ‘अवमानना’ याचिका दायर किए जाने के बाद अंततः आपराधिक मामले में दोषी ठहराए गए विधायक कंवर लाल की विधानसभा सदस्यता रद्द करनी पड़ी।’ इस पूरे मामले पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का कहना है कि, ‘महाधिवक्ता की राय शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे मिलते ही विधायक कंवर लाल मीणा की सदस्यता खत्म कर दी गई। मैं किसी दबाव में काम नहीं करता। इस मामले में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं की जानी चाहिए।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…