आफताब फारुकी
कौशाम्बी: कौशांबी के कोखराज इलाके में उस वक्त एकाएक लोगों की भीड़ हाईवे पर उमड़ पड़ी जब उन्हें सड़क पर 500-500 के नोट उड़ते हुए दिखाई दिए। सबको लगा मानों कहीं से नोटों की बारिश हो रही है। नोटों को सड़क पर फैला देख लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर नोट लूटने में लग गए। बाद में बताया गया कि ये नोट एक व्यापारी से हुई लूट के बाद सड़क पर फैले पड़े हैं। पुलिस को जब घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी जांच शुरू की।
ढाबे से भागने के दौरान बदमाशों के बैग से कई नोट हाईवे पर गिर गए। राहगीरों को जैसे ही पता चला कि सड़क पर 500-500 रुपये के असली नोट बिखरे पड़े हैं तो वो उसे उठाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर हाईवे के बीचों बीच पहुंच गए। लोगों द्वारा नोट लूटने की कोशिश करने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो दिख रहा है कि किस तरह से कई लोग सड़क पर बिखरे नोटों को चुनने के लिए यहां से वहां भागते फिर रहे हैं।
व्यापारी से लूटपाट की सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। व्यापारी के अनुसार उसके एक बैग में 8 से 10 लाख रुपये थे। पुलिस का कहना है कि ये लूट की वारदात नहीं है। रुपये से भरा बैग गिरने की घटना हुई है, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये हाईवे पर बिखर गए थे। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही ये पता चल पाएगा कि आखिर ये लूटपाट की घटना थी या व्यापारी की लापरवाही से ये नोट हाईवे पर बिखरे थे।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक व्यापारी प्रयागराज से बैठकर बस से दिल्ली जा रहे थे। तभी उनका नोटों से भरा बैग बदमाश लेकर भागने लगा। व्यापारी ने पहले बताया कि उसके बैग में करीब 20 लाख रुपये थे, जिसमें से उसके पास 5 लाख रुपये ही बचे थे। लेकिन बाद में व्यापारी ने अपना बयान बदल लिया और बताया कि लूटा गया रुपया उसको पूरा मिल गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…