रेहान सिद्दीकी
डेस्क: यूक्रेन में जारी जंग को खत्म करने को लेकर यूक्रेनी और रूसी प्रतिनिधिमंडल के बीच तुर्की के इस्तांबुल में हुई बैठक खत्म हो गई। बैठक के बाद यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने कहा है कि दोनों देश एक-एक हज़ार युद्धबंदियों की रिहाई को लेकर सहमत हुए हैं।
उन्होंने कहा, ‘यूक्रेनी पक्ष ने अनुरोध किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच सीधी बातचीत हो। हमने उनके इस अनुरोध को दर्ज कर लिया है।’ मेंडिस्की ने बताया है कि हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि हर पक्ष भविष्य के संभावित युद्धविराम को लेकर अपना विज़न रखेगा। दोनों पक्षों ने युद्धबंदियों की रिहाई की तारीख तय कर दी है, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया है।
इस शांति वार्ता में तुर्की भी शामिल है। फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर किए गए आक्रमण के बाद दोनों देशों के बीच ऐसी पहली बैठक है, जिसमें दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आमने-सामने बैठकर वार्ता कर रहे हैं। मीटिंग रूम में मौजूद मीडिया के कैमरामैन ने दावा किया है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…