तारिक खान
डेस्क: उत्तराखंड के नैनीताल में एक नाबालिग बच्ची से कथित दुष्कर्म के बाद सांप्रदायिक तनाव भड़क गया था। इस घटना को लेकर बुधवार रात क़रीब 9 बजे गुस्साए लोगों ने मल्लीताल थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस दरमियान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे मुस्लिम समाज के खिलाफ नारे लगा रही भीड़ से इस हरकत के लिए एक हिन्दू महिला आपत्ति करती है और उनकी गलतियाँ बताती है।
हिंदू संगठनों की नफ़रतें यही नही थमी। वह शहर में रैली लेकर निकले और मुस्लिमों के ख़िलाफ़ भड़काऊ बयानबाजी व ख़ूब नारेबाज़ी व आपत्तिजनक गालियां दी, तभी उन्हें वीडियो में दिख रही लड़की अकेले ही घेर लेती है और उनसे तर्क के साथ भिड़ जाती है, इस बहादुर व साहसी हिंदू लड़की ने उनसे सवाल करके जवाब तलब किये। लड़की ने इस मामलें के ज़रिये मुस्लिमों के प्रति रैली में फैलाई जा रही नफ़रतों का पुरजोर विरोध किया और कहा कि परसो ही गौशाला में गाय का बलात्कार किया गया उस पर आप लोग क्यो ख़ामोश थे?
लड़की कहती है कि आपने मुस्लिम दुकानदारों को पीटा उनकी दुकानें तोड़ डाली कल यदि वो मेरे भाई को पीटने लगे तो क्या आप बचाने आयेंगे? क्या वो आपकी तरह व्यापारी ,मज़दूर नही है? आप इस रैली में सभी मुस्लिमों निशाना बनाते हुए गालियां दे रहे है, हिंदू मुस्लिम कर रहे है, क्या ये सही है? बाद में युवती को पुलिस दिखाई देती है, तो वह पुलिस से भी बड़ी बहादुरी से सवाल करती है और कहती है आपकी मौज़ूदगी में आपके सामने मुस्लिमों के साथ ये सब कहा जा रहा व किया जा रहा है आप क्या कर रहे है?
वही इस मामले में आज नीताल एसएसपी प्रहलाद राय मीणा ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भड़कावे वाले सोशल मीडिया पोस्ट के झांसे में न आएं। साथ ही उन्होंने नैनीताल आने वाले पर्यटकों से भी अपील करते हुए कहा, ‘दो दिनों से बाज़ार खुले हैं। नैनीताल में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। पूरे देशभर में जितने भी पर्यटक हैं हम नैनीताल पुलिस उन्हें निमंत्रण देते हैं कि नैनीताल पूरी तरह से सुरक्षित है। आप आइए आपके स्वागत के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह से तैयार है।’
एसएसपी ने कहा, ‘कुछ सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुए थे। कुछ लोगों ने धरना प्रदर्शन किया और आस पास के कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इस मामले में पुलिस की ओर से एक एफआईआर की गई है। हम सीसीटीवी जांच कर रहे हैं और जो भी सच सामने आएंगे हम आगे की जांच करेंगे।’ एसएसपी ने सोशल मीडिया के ज़रिए अफ़वाह फ़ैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट पर ऐसा पाया जाता है, जिससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ा है, तो ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ जो भी ज़रूरी कार्रवाई होगी वह अमल में लाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘जनता से हम अनुरोध करते हैं कि ऐसे पोस्ट जो वायरल हो रहे हैं उसके झांसे में नहीं आएं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…