Others States

हे भगवान्…, ये क्या अनर्थ है….! 23 साल की ट्यूशन टीचर अपने 13 साल के छात्र से इश्क फरमा कर हुई गर्भवति, तीन दिन तक छात्र को लेकर रही फरार, पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो हुआ ये खुलासा

ईदुल अमीन

डेस्क: भागम भाग की जैसे लाइन लगी हुई है। रोज़ कोई न कोई बेमेल जोड़े एक दुसरे के साथ फुर्र हो जाने के समाचारों से आप रूबरू हो रहे है। मगर जब आपको पता चलेगा कि सूरत में एक 23 साल की ट्यूशन टीचर और 13 साल के छात्र एक दुसरे के इश्क में ऐसे डूबे कि एक दुसरे के साथ फुर्र हो गये। बात यही तक रहती तो ठीक था, मगर इस मामले यह जानकार आप सर ही पकड़ लेंगे कि टीचर गर्भवती है और उसका दावा है कि उसके पेट में बच्चा इसी छात्र का है।

दरअसल सूरत में 23 साल की ट्यूशन टीचर 13 साल के छात्र को भगा के ले गई थी। 4 दिन बाद पुलिस ने टीचर को अरेस्ट किया। पूछताछ में टीचर ने बताया कि वह 5 महीने की प्रेगनेंट है। ये बच्चा इसी छात्र का है। इसलिए ही छात्र को लेकर भागी थी। पुलिस पूछताछ में छात्र ने भी टीचर के साथ कई बार फिजिकल रिलेशन बनाने की बात कुबूली है।

गौरतलब है कि, मेडिकल जांच से पता चला है कि नाबालिग छात्र भी पिता बनने में सक्षम है। अब पुलिस DNA टेस्ट करा रही है। वहीं टीचर के खिलाफ पोस्को सहित कई संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। टीचर व किशोर को पुलिस ने जयपुर से अहमदाबाद जाते हुए पकड़ा। दोनों कई अलग-अलग शहरों के होटल में रुके थे। दोनों के बीच कई बार संबंध बने।

यह भी सामने आया है कि वह दोनों पिछले 2 साल से रिलेशन मे थे। लड़का टीचर के घर पर ही ट्यूशन पढ़ने आता था। टीचर ने छात्र को घर पर ही शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर को जब पता चला कि, वो प्रेगनेंट है तो उसने छात्र के साथ भागने का प्लान बनाया। उसने छात्र से उसके कपड़े मंगवाए। नए बैग और सिम खरीदकर वह छात्र के साथ फरार हो गई। टीचर का प्लान था कि, वह किसी दूसरे शहर में छात्र के साथ छिपकर रहना चाहती थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts