तारिक खान
गोंडा: मध्य प्रदेश के बाद अब एक और भाजपा नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता सफाई दे रहे हैं कि युवती को चक्कर आ गया था, इसलिए उसे सहारा दे रहे थे।
ये सारी चीज वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसे कार्यालय के कर्मचारी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। घटना 12 अप्रैल की है। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं जिलाध्यक्ष ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वीडियो पुराना है और भाजपा कार्यालय का ही है। उनका कहना है कि महिला कार्यकर्ता ने उन्हें फोन किया था कि उसे चक्कर आ रहा है, तबियत ठीक नहीं लग रही है।
जिसके बाद उसे कार्यालय आकर आराम करने के लिए कहा था। जब वह उसे सीढियों से ऊपर लेकर जा रहे थे तो युवती को चक्कर आ गया और वह गिरने लगी थी। जिसे पकड़कर सहारा दिया। इस दौरान गिरने से बचने के लिए उसने हाथ पकड़ लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…