तारिक खान
डेस्क: शनिवार-रविवार की रात आए तेज तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई। वहीं, जोरदार बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई। तूफान का असर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला, जहां कई फ्लाइट के रूट को डायवर्ट करना पड़ा। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस क्रम में गाज़ियाबाद के एसीपी कार्यालय की छत गिरने से एक एसआई की मौत हो गई।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह परिवार में होने वाली एक शादी में आने वाले थे। लेकिन, रविवार की सुबह जानकारी मिली कि उनका निधन हो गया। मृतक के भतीजे अविनाश मिश्रा ने मीडिया को बताया कि उन्हें सुबह 9 बजे जानकारी मिली थी कि जहां वीरेंद्र मिश्रा सो रहे थे वहां छत गिर गई है। लेकिन, 10 बजे जानकारी दी गई कि उनका निधन हो गया है। वह एक महीने पहले घर आए थे।
परिवार में 31 मई को एक शादी थी, जिसमें वह शामिल होने के लिए आने वाले थे। शनिवार की शाम को उनसे बात भी हुई थी। लेकिन, पता नहीं था कि रविवार को इस तरह की घटना हो जाएगी। मृतक के चचेरे भाई आनंद कुमार मिश्रा ने कहा कि वीरेंद्र मिश्रा काफी मिलनसार थे। वह 10 साल से गाजियाबाद में थे। इससे पहले वह मथुरा, जयपुर में तैनात रहे हैं। वह महीने में एक से दो बार गांव जरूर आते थे। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…