शफी उस्मानी
वाराणसी: नवोदित फाउंडेशन के एमडी और डायरेक्टर समेत करीब आठ लोगों पर एक कर्मचारी ने अपहरण, मारपीट, जान से मारने की धमकी और फिरौती की मांग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त वाराणसी को शिकायत पत्र सौंपकर ऍफ़आईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, 14 मई को दोबारा ऑफिस बुलाकर उसे दिनभर बंधक बनाकर रखा गया और शाम होते ही मारपीट, मोबाइल फोन छीनने, और अपहरण की धमकी के साथ जबरन एक सफेद रंग की गाड़ी में बैठाकर आशापुर रोड स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाया गया, जहां पहले से कुछ अज्ञात लोग मौजूद थे। चार दिनों तक बंधक बनाकर पीटा गया, पिस्टल की नोंक पर धमकाया गया और ₹5 लाख की फिरौती की मांग की गई।
आरोप है कि इतना ही नहीं, पीड़ित से कई सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी जबरन कराए गए। जान बचाने के लिए पीड़ित ने 17 मई को अपने ससुर से ₹1 लाख की रकम कंपनी के खाते में जमा कराई, जिसके बाद उसे कथित रूप से छोड़ा गया। पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह उन लोगों के चंगुल से भाग निकला और अपने परिजनों को आप बीती बताई। परिजनों के कहने पर अब उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
प्रकाश चंद्र ने अपनी शिकायत में कंपनी के एमडी प्रभात कुमार, डायरेक्टर ऋषभ पांडेय, मधुकर मिश्रा और 4-5 अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया है और ऍफ़आईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस गंभीर मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह है कि क्या वाराणसी पुलिस आरोपों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित जांच शुरू करेगी या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन हो जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…