Health

भारत में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या पहुची 1 हज़ार के पार, जाने किस राज्य में कितने एक्टिव केस है

आदिल अहमद

डेस्क: भारत में कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे है। इस दरमियाना अब एक्टिव केस की संख्या 1 हज़ार पार कर गई है। भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक़ देश में कोविड-19 के कुल 1009 सक्रिय मामले हैं। जिसमे केरल में सबसे ज़्यादा 430 सक्रिय मामले हैं, उसके बाद महाराष्ट्र में 209 और दिल्ली में 104 मामलों की पुष्टि हुई है।

Demo Pic

क्या है विभिन्न राज्यों में आकडे

केरल- 430

महाराष्ट्र- 209

दिल्ली- 104

गुजरात- 83

तमिलनाडु- 69

कर्नाटक- 47

उत्तर प्रदेश- 15

राजस्थान-13

पश्चिम बंगाल- 12

हरियाणा- 9

पुडुचेरी-9

आंध्र प्रदेश- 4

मध्य प्रदेश- 2

तेलंगाना-1

गोवा- 1

छत्तीसगढ़- 1

कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव से सवाल किया। उन्होंने कहा कि ‘चिंता करने की कोई बात नहीं’ है। दिनेश गुंडु राव ने कहा, ‘बेशक, हमने दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में कोविड के बढ़ते मामलों के बारे में सुना है, लेकिन उसमें भी हल्का संक्रमण हुआ है। भारत में भी कोविड-19 के जो मामले आए हैं, वो माइल्ड हैं।’

उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र और कुछ अन्य स्थानों पर कुछ मौतें हुई हैं, लेकिन ये मौतें सीधे तौर पर कोविड से नहीं जुड़ी हैं। इन मामलों में दूसरी बीमारियां भी थीं।’ दिनेश गुंडु राव बोले, ‘फ़िर भी हमें सतर्क और सावधान रहना होगा। हम स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। हमने कुछ एडवाइज़री भी जारी की है।’

pnn24.in

Recent Posts