International

युएन ने कहा ‘अगले 48 घंटो में गज़ा में 14 हज़ार बच्चो की जान जा सकती है’

आदिल अहमद

डेस्क: यूएन के मानवीय मामलों के प्रमुख टॉम फ्लेचर ने कहा कि अगर अगले 48 घंटों में ग़ज़ा में मदद नहीं पहुंची तो वहां 14,000 बच्चों की जान जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘मैं अगले 48 घंटों में जितना हो सके इन 14,000 बच्चों को बचाना चाहता हूं।’

zaएक मीडिया प्रोगाम में बात करते हुए टॉम फ्लेचर ने ब्रिटेन, फ़्रांस और कनाडा की ओर से जारी किए गए संयुक्त बयान की सराहना की। टॉम फ्लेचर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र दुनिया से ‘हमारा साथ देने’ की अपील कर रहा है ताकि इसराइल पर ग़ज़ा में ज़्यादा से ज़्यादा मानवीय मदद को जाने देने का दबाव बनाया जा सके।

फ्लेचर ने बताया कि सोमवार को ग़ज़ा में मदद के लिए पांच ट्रक पहुंच गए थे, लेकिन उन्होंने इस मदद को ‘समंदर में एक बूंद’ जैसा बताया। इसराइल ने ग़ज़ा में 10 हफ़्ते की मानवीय मदद की नाकाबंदी के बाद सोमवार को वहां ‘ज़रूरी मात्रा में भोजन’ ले जाने की मंज़ूरी दी थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts