Varanasi

वाराणसी: पुलिस कमिश्नर ने किया नवीनीकृत थाना चौक का लोकार्पण

ए0 जावेद

वाराणसी: 125 वर्ष पुराने चौक थाने के ऐतिहासिक भवन को संरक्षित रखते हुए हेरिटेज भवन के रूप में जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण कर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के उपरान्त आज पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इसका लोकार्पण किया। थाना परिसर में वातानुकुलित आगन्तुक कक्ष, पर्यटकों के अल्प विश्राम हेतु पार्क एवं आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण हुआ है।

थाना चौक के नवीनीकृत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आर्किटेक्चर श्रीमती प्रिया सिंह व अन्य को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कमिश्नरेट के दशाश्वमेध, कोतवाली व अन्य थानों का भी इसी तर्ज पर जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण किया जाना है। इस मौके पर कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि प्रतिदिन लाखों की संख्या में आने वाले दर्शनार्थियों/पर्यटकों को सुरक्षा, सुगम दर्शन व निर्बाध यातायात की सुविधा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है, पुलिसकर्मी सहयोग व सेवा भाव से अपनी ड्यूटी करे।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय एस0 चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह, समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं सम्बन्धित थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts