Others States

हथियारों के साथ फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने वाले देवेन्द्र सिंह को जब पुलिस ने किया गिरफ्तार तो खुला राज़, पैसो के लिए मुल्क से कर रहा था गद्दारी, अपने मुल्क की ख़ुफ़िया जानकारी भेज रहा था पकिस्तान

ईदुल अमीन

डेस्क: हरियाणा और पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान को खुफ़िया जानकारी मुहैया कराने के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ़्तार किया है। इनमे कैथल के मस्तगढ़ गांव के 25 वर्षीय देवेंद्र सिंह और पंजाब के मलेरकोटला की एक लड़की और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। दोनों राज्यों की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इन लोगों पर आरोप है कि ये कुछ पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में थे और उनके साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे थे।

हरियाणा पुलिस की विशेष जासूस इकाई (एसडीयू) ने कैथल के मस्तगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र सिंह को पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीएसपी वीरभान सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित जानकारी सहित गोपनीय सैन्य सूचनाएं भेजने का आरोप है। वीरभान सिंह ने बताया कि देवेंद्र सिंह को इससे पहले 13 मई को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अवैध हथियारों से संबंधित पोस्ट के लिए हिरासत में लिया गया था।

डीएसपी वीरभान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, ‘अभियुक्त देवेंद्र सिंह करतारपुर साहिब के दर्शन करने के बहाने पाकिस्तान गया था, जहां वह पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आया। भारत लौटने के बाद वह सेना से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान भेजता रहा। पटियाला में पढ़ाई कर रहे देवेंद्र सिंह ने अपने मोबाइल फोन से आर्मी कैंटोनमेंट क्षेत्र की कुछ तस्वीरें ली थीं और उन्हें आईएसआई एजेंटों को भेज दिया था।’

पुलिस ने देवेंद्र का मोबाइल फ़ोन और अन्य उपकरण जब्त कर लिए हैं तथा डेटा की जांच की जा रही है। पुलिस ने देवेंद्र को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके। बताया जा रहा है कि देवेन्द्र सिंह जब पाकिस्तान गया था तो किसी लड़की के साथ एक सप्ताह तक होटल पर रहा है। वही देवेन्द्र से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य उसके साथियों तक अपनी पहुच बना रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts