International

अमेरिका की एक अदालत ने लगाया हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय छात्र-छात्राओं को दाखिला नहीं देने के ट्रंप प्रशासन के फ़ैसले पर अस्थायी तौर पर रोक

ईदुल अमीन

डेस्क: अमेरिका के एक संघीय जज एलिसन बरो ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय छात्र-छात्राओं को दाखिला नहीं देने के ट्रंप प्रशासन के फ़ैसले पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। मैसाचुसेट्स के जज एलिसन बरो ने कहा कि अगर यह प्रतिबंध लागू होता है, तो अमेरिका की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी को तुरंत और भारी नुक़सान हो सकता है।

यह फ़ैसला उस मुकदमे के आया है जो हार्वर्ड ने गुरुवार को कोर्ट में दायर किया था। हार्वर्ड ने आरोप लगाया था कि ट्रंप प्रशासन जानबूझकर उन्हें निशाना बना रहा है और उनकी अभिव्यक्ति की आज़ादी को दबाने की कोशिश कर रहा है। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह प्रतिबंध देश की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है। उन्होंने हार्वर्ड पर यह भी आरोप लगाया है कि वह अपने कैंपस में यहूदी विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए पर्याप्त काम नहीं कर रहा है।

pnn24.in

Recent Posts