संजय ठाकुर
डेस्क: हापुड़ जनपद में 30 मई को एक नीले सूटकेस में महिला का शव मिला था। इस मामले का पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर ही खुलासा कर दिया। सूटकेस में जिस महिला का शव मिला था वह दिल्ली की रहने वाली थी। उसकी हत्या उसके ब्वायफ्रेंड ने किसी दूसरे से संबंध होने और उधार के 5 लाख रुपए न देने पड़ें, इसलिए कर दी थी। दिल्ली में गला घोटकर हत्या करने के बाद प्रेमी शव को हापुड़ में फेंक गया था।
गिरफ्तार हत्यारोपी सत्येंद्र ने पुलिस को बताया कि निलेश और वह दोनों आपस में प्यार करते थे। जब निलेश बीमार थी तो वह दिल्ली उससे मिलने जाया करता था। इसके बाद वह करीब 5 महीने अपनी नौकरी के काम से पटियाला चला गया। फिर जब भी वह रात में निलेश को फोन करता तो उसका फोन बिजी जाता। जिसके कारण उसे निलेश पर शक हो गया था। सत्येंद्र ने बताया कि उसने निलेश से 5 लाख 25 हजार रुपए उधार ले रखे थे। इससे उसने एक कार खरीद ली थी। 28 मई को निलेश उससे मिलने के लिए उसके दिल्ली वाले कमरे पर पहुंची। जहां पर उसने अपने उधार के पैसे मांगे। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया और उसने निलेश का चुन्नी से गला घोट दिया।
निलेश की हत्या करने बाद शव को उसने नीले रंग के सूटकेस में बंद कर दिया और रात होने का इंतजार करने लगा। रात करीब 9 बजे उसने अपना फोन बंद कर लिया और सूटकेस गाड़ी में रखकर शव को किसी अनजान जगह छिपाने के लिए निकल पड़ा। रास्ते में गाजीपुर के पास गंदे नाले में सत्येंद्र ने निलेश का फोन तोड़कर फेंक दिया और दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ चल दिया। हापुड़ में पहुंचने पर छिजारसी में टोल शुल्क बचाने के लिए वह रजवाहे की पटरी से होकर सिखेड़ा बंबे के पास पहुंचा और गाड़ी से सूटकेस निकालकर रजवाए में फेंक दिया। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने के लिए करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की मदद के साथ ही अन्य सूत्रों का सहारा लिया। सूत्रों से यह जानकारी की गई कि एक गाड़ी से महिला के शव को सूटकेस में बंद कर यहां फेंका गया। इसके बाद हम लोग दिल्ली पहुंचे, जहां पर इस घटना का खुलासा हुआ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…