Crime

जयपुर में अपने अपराधी साथी को छुडाने के लिए बीच सड़क दो युवको के हाईटेक ड्रामा का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस की गाडी तोड़ी, वर्दी फाड़ी, हमलावर चढ़े पुलिस के हत्थे

आफताब फारुकी

डेस्क: जयपुर में एक बदमाश को छुडाने के लिए उसके दो साथियो ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की वर्दी फाड़ दिया, गाडी को मार मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामे के दरमियान भीड़ मूकदर्शक बनी खडी रही और महज़ दो युवक जमकर बवाल काट रहे थे। बाद में थाने से जानकारी होने पर पहुची पुलिस टीम ने हमलावर दोनों युवको को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जयपुर के विद्याधर नगर थाना पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल शहजाद अली, कांस्टेबल कानाराम और चालक सत्येन्द्र चौधरी की टीम रविवार को गौरव राय को किशनबाग से पकड़कर ला रही थी। तभी किशनबाग निवासी विजय कुमार राय (22) और राहुल राय (32) ने पुलिस वाहन को रोक लिया और उसमें बैठे गौरव राय को छुड़ाने का प्रयास किया। आरोपी विजय कार के बोनट पर चढ़ गया और कार को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। वे कार का दरवाजा जबरन खोलने लगे। हेड कांस्टेबल शहजाद अली की वर्दी फाड़ दी थी।

विद्याधर नगर में रविवार को आरोपी को पकड़कर थाने ला रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी को बीच सड़क पर रोक हमला किया। आरोपी के दो साथियों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। भीड़ भी तमाशबीन बनी रही। बाद में थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं, रविवार को रामनगरिया में पुलिस से घिरा देख आरोपी संदीप ने फायर कर दिया। गोली जवान रामावतार के हाथ की अंगुली को छूते हुए निकल गई।

रामावतार ने सोमवार को सीन रीक्रिएशन किया और बताया कि वह जाली के गेट पर हाथ लगाकर बैठा था और योगेन्द्र को गेट खोलने के लिए कह रहा था। अंदर योगेन्द्र नहीं था और उसकी जगह आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हो चुका संदीप था। संदीप ने फायर किया, तब गोली उसकी अंगुली को छूकर निकल गई। आरोपी संदीप वारदात के बाद पिस्टल भी लेकर भाग गया था। संदीप के खिलाफ जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट के तहत रामनगरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी संदीप के साथ योगेन्द्र की तलाश में पुलिस टीमें कई जगह दबिश दे रही हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts