ईदुल अमीन
डेस्क: पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद जहर देने से मौत का सनसनीखेज़ मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई ने सोमवार शाम को थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की तहरीर मिलने के बाद जांच में जुटी है। बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह और परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने गए थे। उसकी 17 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। इस बीच दो युवक घर आए। आरोप है कि इनमें से एक युवक ने अपनी मां से बात कराने की बात कहकर उसकी बहन को जबरन स्कूटी पर बिठा लिया और रेलवे स्टेशन पर ले गए।
जहां आरोपी की मां ने दूध में विषाक्त पदार्थ मिलाकर बहन को पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। किसी तरह वह थाने पहुंची। जानकारी लगते ही पुलिस ने उसे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तहरीर में कहा गया कि पांच दिन पूर्व आरोपी ने एक अन्य साथी की मदद से बहन को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म और मारपीट भी की थी। सोमवार को हुई घटना के बाद बहन ने यह बात परिजनों को बताई। प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई पर अमल किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…