तारिक खान
डेस्क: मेरठ जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मेरठ के परतापुर में कक्षा 12 की छात्रा की सिर कटी लाश मिली है। दरअसल, बहादरपुर गांव के रजबहे में गुरुवार को सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की सलवार की जेब में मिले कागज पर मोबाइल नंबर लिखा था। यह उसके दोस्त का था। किशोर ने शव की पहचान दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में की।
रमेश सीआरपीएफ में जवान हैं और उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में है। परिवार के लोगों ने आस्था के लापता होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। बृहस्पतिवार सुबह यह सिर कटी लाश रजबहे में मिली तो लोगों की भीड़ जुट गई। परतापुर पुलिस ने पहुंचकर सिर ढूंढने का प्रयास किया, मगर वह नहीं मिला। छात्रा की सलवार की जेब में एक मोबाइल नंबर लिखा कागज का टुकड़ा पुलिस को मिला। पुलिस ने उक्त नंबर पर कॉल की। यह दौराला क्षेत्र के नंगली साधारण निवासी किशोर का था।
पुलिस ने किशोर से पहचान कराई। उसने छात्रा को दोस्त बताया। फोन पर लगातार बातचीत करने की बात भी कही। इसके बाद पुलिस छात्रा के घर दादरी गांव में पहुंची। यहां छात्रा की मां राकेश देवी और नाबालिग दो भाइयों से आस्था के बारे में जानकारी ली। परिजन आस्था की गुमशुदगी, उसकी तलाश के प्रयास सहित कई सवाल के जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने छात्रा की हत्या के शक में मां, भाई, दो मामा, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू व छात्रा के किशोर दोस्त को हिरासत में ले लिया। आस्था के मामा कमल और समरपाल सिंह परतापुर थानाक्षेत्र के महरौली गांव के निवासी हैं। यह घटनास्थल से पास वाला ही गांव है।
किशोर ने शव आस्था का बताया, जबकि परिजनों ने शव को पहचानने से इन्कार कर दिया। एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि परिवार के लोग पुलिस के सवालों के सही जवाब नहीं दे रहे हैं। पुलिस टीम छात्रा के सिर की तलाश जानी गंगनहर में कर रही है। पूछताछ में छात्रा के ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके आधार पर जांच जारी है। पुलिस जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा कर देगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…