Varanasi

वाराणसी: जेल से ज़मानत पर छूटने के बाद जुलूस निकालना पड़ा महंगा, आबिद शेख अपने दो अन्य साथियों सहित फिर गिरफ्तार

शफी उस्मानी

वाराणसी: वाराणसी जेल से मारपीट और लूट आदि के आरोप में जेल से ज़मानत पर छुट कर बाहर निकले सामाजिक कार्यकर्ता आबिद शेख के समर्थको द्वारा निकाले गए जुलूस का मुद्दा आज सोशल मीडिया पर जमकर छाया रहा। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुवे थाना चेतगंज में राष्टवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आबिद शेख और उनके दो समर्थको को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता आबिद शेख जो लूट, मारपीट आदि के मामले में गिरफ्तार होकर जेल में बंद था, कि अदालत द्वारा ज़मानत मिलने के बाद कल शुक्रवार रात में जेल से रिहा हुआ। जेल से रिहाई के समय आबिद शेख के सैकड़ो समर्थक जेल पहुचे थे। जहाँ से फुल माला पहना कर आबिद शेख जूलूस निकाल कर अपने आवास पंहुचा। इस पुरे मामले के वीडियो कल देर रात ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।

वीडियो वायरल होने के बाद आज राष्ट्रवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुवे मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही हेतु निवेदन किया। जिसके बाद चेतगंज थाने पर आबिद शेख और उनके सैकड़ो अज्ञात समर्थको के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज हुई और पुलिस ने आबिद शेख के साथ उसके समर्थक जावेद और अरमान को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है और अन्य अज्ञात समर्थको के समबन्ध में जानकारी इकठ्ठा कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts