आदिल अहमद
डेस्क: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे जंग में ईरान ने आज अमेरिका को एक झटका दे डाला है। ईरान की दागी हुई मिसाइल ने तेल अवीव स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बना डाला। इस हमले की पुष्टि अमेरिकी राजदूत ने की है। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
इजराइल में अमेरिकी राजदूत माइक हकबी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोमवार, 16 जून को तड़के ईरानी मिसाइलों की बौछार से तेल अवीव स्थित अमेरिकी दूतावास को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, तेल अवीव में दूतावास शाखा के पास ईरानी मिसाइल हमले से कुछ मामूली क्षति हुई। लेकिन अमेरिकी कर्मियों को कोई चोट नहीं आई।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास आज आधिकारिक तौर पर बंद रहेंगे। इससे पहले ईरान के हवाई हमलों ने इजरायल के डिफेंस हेडक्वार्टर को निशाना बनाया था। जो आयरन डोम की सबसे बड़ी विफलता मानी जा रही थी। एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें देखा जा सकता है कि इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइलों को रोकने की कोशिश करता है। लेकिन, मिसाइल ‘आयरन डोम’ के ऊपर से होते हुए डिफेंस हेडक्वार्टर पर जा गिरती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…