तारिक खान
डेस्क: इसराइल ने 13 जून को ईरान के ‘परमाणु कार्यक्रम’ से जुड़े ठिकानों पर हमला किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच 6 दिनों से संघर्ष जारी है। ग़ैर-लाभकारी संगठन ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स इन ईरान (एचआरएएनए) दोनों देशों के बीच बमबारी शुरू होने के बाद से हताहतों की संख्या पर नज़र रख रहा है।
दोनों देशों के बीच अब तक क्या हुआ?
इसराइल पर ईरान की ओर से किए गए ताज़ा मिसाइल हमलों में किसी के मारे जाने या घायल होने की कोई ख़बर नहीं है। इसराइली सरकार का कहना है कि पिछले शुक्रवार को इसराइल की ओर से हमला शुरू करने के बाद से ईरान ने लगभग 400 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। साथ ही इसराइल ने कहा है कि ईरान की तरफ़ से सैकड़ों ड्रोन भी दागे गए हैं।
इसराइली अधिकारियों का कहना है कि पिछले शुक्रवार से अब तक देश भर में लगभग 40 जगहें प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक़, इसराइल में शुक्रवार से अब तक 24 लोग मारे जा चुके हैं और 800 से ज़्यादा घायल हुए हैं। ऐसा लगता है कि इसराइल की ‘आयरन डोम’ वायु रक्षा प्रणाली ज़्यादातर काम कर रही है, लेकिन इसे चलाने की लागत क़रीब 25 करोड़ डॉलर प्रति रात बताई जा रही है। इससे पहले इसराइल की सेना का कहना था कि उसने संघर्ष के छठवें दिन ईरान के यूरेनियम सेंट्रफ़्यूज़ प्रोडक्शन साइट और हथियार बनाने वालीं कई जगहों पर हमला किया है। सेंट्रफ़्यूज़ ऐसी मशीनें हैं, जो यूरेनियम संवर्धन के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…