ईदुल अमीन
डेस्क: ईरान के सरकारी टीवी ने अपने दर्शकों को एक क्लिप के बारे में चेतावनी दी है, जिसमें लोगों से सरकार के ख़िलाफ़ “उठने” की अपील करने वाले किसी सन्देश को दुश्मन की साजिश समझे। ईरान के सरकारी टीवी ने कहा है, ‘अगर आप टीवी पर बेतुके संदेश देखते हैं, तो यह दुश्मन की ओर से सैटेलाइट सिग्नल की जैमिंग के कारण है।’
वीडियो क्लिप के ऊपरी-दाएँ कोने में एक शेर का चिह्न नज़र आ रहा है, इसमें वरिष्ठ ईरानी कमांडरों की तस्वीरें भी दिखाई गईं, जिनकी 13 जून को ईरान के ख़िलाफ़ इसराइल के ‘ऑपरेशन राइज़िंग लायन’ हमले में मौत हो गई थी। वीडियो में ईरान में हुए 2022 के उन विरोध प्रदर्शनों की कई क्लिप दिखाई गईं, जो पुलिस हिरासत में एक महिला की मौत के बाद शुरू हुए थे।
ईरान के सरकारी टीवी ने कहा है, ‘अगर आप टीवी पर बेतुके संदेश देखते हैं, तो यह दुश्मन की ओर से सैटेलाइट सिग्नल की जैमिंग के कारण है।’ सरकारी टीवी ने जिस वीडियो के बारे में अपने दर्शकों को चेताया है, उसे सोशल मीडिया पर भी कई यूज़र्स ने शेयर किया है। वीडियो में ईरानी सरकार पर अपने लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया गया है और लोगों से अपने ‘भविष्य के लिए कदम उठाने’ की अपील की गई है। इस वीडियो और कथित हैक का स्रोत अभी पता नहीं चला है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…