ईरान के सरकारी टीवी ने अपने दर्शको को चेतावनी देते हुवे कहा ‘कोई बेतुका सन्देश देखे तो समझ ले यह दुश्मन की साजिश है’

ईदुल अमीन

डेस्क: ईरान के सरकारी टीवी ने अपने दर्शकों को एक क्लिप के बारे में चेतावनी दी है, जिसमें लोगों से सरकार के ख़िलाफ़ “उठने” की अपील करने वाले किसी सन्देश को दुश्मन की साजिश समझे। ईरान के सरकारी टीवी ने कहा है, ‘अगर आप टीवी पर बेतुके संदेश देखते हैं, तो यह दुश्मन की ओर से सैटेलाइट सिग्नल की जैमिंग के कारण है।’

सरकारी टीवी ने जिस वीडियो के बारे में अपने दर्शकों को चेताया है, उसे सोशल मीडिया पर भी कई यूज़र्स ने शेयर किया है। वीडियो में ईरानी सरकार पर अपने लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया गया है और लोगों से अपने ‘भविष्य के लिए कदम उठाने’ की अपील की गई है। इस वीडियो और कथित हैक का स्रोत अभी पता नहीं चला है।

वीडियो क्लिप के ऊपरी-दाएँ कोने में एक शेर का चिह्न नज़र आ रहा है, इसमें वरिष्ठ ईरानी कमांडरों की तस्वीरें भी दिखाई गईं, जिनकी 13 जून को ईरान के ख़िलाफ़ इसराइल के ‘ऑपरेशन राइज़िंग लायन’ हमले में मौत हो गई थी। वीडियो में ईरान में हुए 2022 के उन विरोध प्रदर्शनों की कई क्लिप दिखाई गईं, जो पुलिस हिरासत में एक महिला की मौत के बाद शुरू हुए थे।

ईरान के सरकारी टीवी ने कहा है, ‘अगर आप टीवी पर बेतुके संदेश देखते हैं, तो यह दुश्मन की ओर से सैटेलाइट सिग्नल की जैमिंग के कारण है।’ सरकारी टीवी ने जिस वीडियो के बारे में अपने दर्शकों को चेताया है, उसे सोशल मीडिया पर भी कई यूज़र्स ने शेयर किया है। वीडियो में ईरानी सरकार पर अपने लोगों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया गया है और लोगों से अपने ‘भविष्य के लिए कदम उठाने’ की अपील की गई है। इस वीडियो और कथित हैक का स्रोत अभी पता नहीं चला है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *