International

इसराइल का दावा ईरान ने दागे मिसाइल, इसराइली अख़बार ‘हारेट्ज़ का दावा, तेल अवीव में 21 लोग घायल’, रॉयटर्स का दावा ‘यरुशलम में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गई’

ईदुल अमीन

डेस्क: इसराइली सेना ने कहा है कि ईरान ने कुछ देर पहले इसराइल पर मिसाइल से हमला किया है। इसका डिफेंस सिस्टम ईरान से आ रहे इस ख़तरे को रोकने की कोशिश कर रहा है। इज़रायली समाचार पत्र हारेट्ज़ ने आपातकालीन सेवाओं का हवाला देते हुए बताया है कि मध्य इज़रायल में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक को मामूली चोटें आई हैं।

रॉयटर्स समाचार एजेंसी के अनुसार, यरुशलम में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं। एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि ईरानी मिसाइल हमलों में इजराइल में कम से कम 21 लोग घायल हो गए। इजराइली एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि तेल अवीव क्षेत्र में एक इमारत में दो गंभीर रूप से घायल लोग फंस गए हैं। इसराइली सेना ने कहा है कि लोगों को अगली सूचना तक घरों में रहने को कहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई ने कहा है कि ईरान इसराइल को भारी चोट पहुंचाएगा।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ अब से थोड़ी देर पहले यरुशलम के आसमान में तेज रोशनी दिखाई दी थी और धमाकों की आवाज सुनाई पड़ी थी। इससे पहले इसराइल ने ईरान पर हमले कर ईरानी रिवोल्यूशन गार्ड के कमांडर हुसैन सलामी समेत कई परमाणु वैज्ञानिकों को मार दिया था।

यरुशलम से रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार टॉम बेनेट के अनुसार इसराइल ने इस सैन्य हमले को ‘ऑपरेशन राइज़िंग लॉयन’ का नाम दिया है और पिछले कुछ घंटों में ईरान के अंदर कई जगहों पर हमले की ख़बरें हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गॉर्ड्स से जुड़ी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, ईरान के उत्तरी पश्चिमी शहर तबरिज़ में एक मिलिटरी एयर बेस पर भी हुमले हुए हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts