Categories: UP

मुरादाबाद: ढाई साल के मासूम की गर्दन कटने से दर्दनाक मौत, ‘बन्दर ने गिराई कुल्हाड़ी या पिता ने जानबुझ कर चलाई ?’ के सवालो में फिलहाल उलझी पुलिस कर रही मामले में जांच

एच0 भाटिया

मुरादाबाद: मुरादाबाद में पिता के हाथों अपने इकलौते ढाई साल बेटे की हत्या हो गई। पिता ने बंदरों को भगाने के लिए कुल्हाड़ी फेंकी, लेकिन वह बच्चे के गर्दन पर जा लगी, जिससे बच्चा घायल होकर तड़पने लगा। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे, लेकिन मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद माता-पिता बदहवास हैं। मां बार-बार बेहोश हो रही थी। हालांकि पड़ोसी जिला पंचायत सदस्य और बच्चे के मौसा ने अलग-अलग कहानी सुनाई। उनका दावा है कि बच्चे की जानबूझकर हत्या की गई है। आरोपी अपनी पत्नी को भी कई बार पीट चुका है।

मौसा कह रह है कि बच्चे को मारने की योजना बनाई गई है। दीवार पर रखी कुल्हाड़ी को बंदर के बहाने खेल रहे बच्चे के ऊपर गिरा देना एक कहानी है, ताकि आरोपी को बचाया जा सके। कटघर इंस्पेक्टर का कहना है कि गांव में बंदर आते रहते हैं। लाखन सिंह ने कुल्हाड़ी फेंकी उसकी लकड़ी हाथ में रह गई जबकि कुल्हाड़ी बच्चे के लग गई। खून बहने के बाद परिजन उसे प्राइवेट डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

मौसा का दावा है कि पति-पत्नी में झगड़े के बाद दादा की गोद से छीनकर पिता ने बच्चे की गर्दन काट दी। वहीं, जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि बच्चे की गर्दन में सरिया (लोहे की रॉड) घुसी थी, जो बंदरों की उछलकूद में छत से गिरी थी, इससे उसकी मौत हुई। शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने इसे हादसा ही माना है। ये घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गांव देवापुर की है। हादसे के समय बच्चा घर में खेल रहा था।

बच्चे का पिता लाखन सैनी देवापुर गांव का रहने वाला है। वह ई-रिक्शा चलाता है।  परिवार में उनकी पत्नी अनीता और ढाई साल का बेटा आरव थे। मंगलवार को सुबह आरव घर में ही खेल रहा था। तभी बंदरों का झुंड आ गया। लाखन को लगा कि बंदर आरव पर हमला कर सकते हैं। उसने कुल्हाड़ी लेकर बंदरों को दौड़ा दिया। वह उनको भगाने छत पर गया और कुल्हाड़ी फेंक दी, जो आंगन में बच्चे की गर्दन पर जा लगी। बच्चे की चीख सुनकर सभी घर वाले तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन घाव गहरा होने से रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।  इसके बाद परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को खबर दिए शव को दफन भी कर दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts