Varanasi

वाराणसी: सामाजिक कार्यकर्ता आबिद शेख को अदालत ने दिया ज़मानत पर रिहा करने का हुक्म, एपीसीआर की टीम ने रखा अदालत में आबिद शेख का पक्ष

शफी उस्मानी

वाराणसी: एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) ने वाराणसी के सामाजिक कार्यकर्ता आबिद शेख को ज़मानत दिलाने में सफलता प्राप्त की है। यह ज़मानत वाराणसी की विशेष अदालत द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 199/2024 (थाना चेतगंज, वाराणसी) में दी गई।

बताते चले कि आबिद शेख पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं 115(2), 352, 351(3), 309(4) और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं 3(1)(दा), 3(1)(घ), 3(2)(वा) के तहत गंभीर आरोप लगाए गए थे। जिसके तहत आबिद शेख जब एसीपी चेतगंज दफ्तर में पिछले दिनों बयान दर्ज करवाने गए थे, वहा बाहर ही पुलिस ने आबिद शेख को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद थाने पर एपीसीआर और अन्य सामाजिक संगठनो के कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई थी।

आज अदालत में एपीसीआर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी ने ज़मानत याचिका पर प्रभावशाली बहस की और बताया कि आबिद शेख पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। इस मामले में अधिवक्ता बाबू अली साबरी और शमीम नोमानी ने भी सहयोग प्रदान किया। अदालत ने आबिद शेख को ज़मानत पर रिहा करने का हुक्म जारी किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts