Kanpur

कानपुर: पैर में पुलिस की गोली खाने के बावजूद भी नहीं कम हुआ है शाहिद पिच्चा के गैंग की दबंगई, उसके गुर्गो ने महिला को पीटा, वीडियो बना रही बेटी का मोबाइल तोडा, ज़बरदस्ती भवन पर कब्ज़ा करने के प्रयास का आरोप लगा पीडिता ने लगाया पुलिस कमिश्नर से गुहार

शफी उस्मानी

कानपुर: कानपुर के बॉसमंडी और आसपास के इलाको में दहशत का दूसरा नाम बन चूके शाहिद पिच्चा को भले ही पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मार कर घायल कर गिरफ्तार कर लिया था। मगर उसके गैंग के गुर्गो की दबंगई कम होने का नाम नही ले रही है। कुख्यात अपराधी शाहिद पिच्चा के गुर्गो पर एक महिला ने अपने दूकान में लूट सहित भवन पर ज़बरदस्ती अवैध कब्ज़े का आरोप लगाते हुवे इन्साफ हेतु पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाया गया है।

पीडित महिला अलसबा जो बासमंडी की निवासिनी है ने पुलिस कमिश्नर कानपुर को गुहार लगाते हुवे बताया है कि हिस्ट्रीशीटर भूमाफिया शाहिद पिच्चा के साथी सनी और मासूक के द्वारा उसकी दूकान पूर्व में लूट लिया गया था। ताज़ा मामले में 25 जून को शाहिद पिच्चा के साथी सनी और मासूक ने मिल कर उसके घर के अन्दर घुस कर तोड़फोड़ किया और मारपीट किया। पीडिता का आरोप है कि शाहिद पिच्चा अपने गुर्गो के ज़रिये हमारे भवन पर भी कब्ज़ा करना चाहता है।

पीडिता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाते हुवे कहा है कि हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा जो एक भूमाफिया है के गुर्गो द्वारा उसके लुटे हुवे दूकान और इस मारपीट और अपमान हेतु इन्साफ करे। मिल रही जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

pnn24.in

Recent Posts