कानपुर: पैर में पुलिस की गोली खाने के बावजूद भी नहीं कम हुआ है शाहिद पिच्चा के गैंग की दबंगई, उसके गुर्गो ने महिला को पीटा, वीडियो बना रही बेटी का मोबाइल तोडा, ज़बरदस्ती भवन पर कब्ज़ा करने के प्रयास का आरोप लगा पीडिता ने लगाया पुलिस कमिश्नर से गुहार

शफी उस्मानी
कानपुर: कानपुर के बॉसमंडी और आसपास के इलाको में दहशत का दूसरा नाम बन चूके शाहिद पिच्चा को भले ही पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मार कर घायल कर गिरफ्तार कर लिया था। मगर उसके गैंग के गुर्गो की दबंगई कम होने का नाम नही ले रही है। कुख्यात अपराधी शाहिद पिच्चा के गुर्गो पर एक महिला ने अपने दूकान में लूट सहित भवन पर ज़बरदस्ती अवैध कब्ज़े का आरोप लगाते हुवे इन्साफ हेतु पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाया गया है।













