Crime

पेशी पर आया पाक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

आदिल अहमद

डेस्क: देवरिया जेल में बंद पाक्सो एक्ट का एक आरोपी आज पेशी के दरमियान जेल वापस ले जाते समय रास्ते से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. फरार आरोपी कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड निवासी शिवा पासवान है, जो नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में देवरिया जिला कारागार में बंद था।

शिव पासवान को गुरुवार के दिन पेशी के लिए दीवानी न्यायालय लाया गया था। पेशी के बाद जब पुलिसकर्मी उसे बंदी गृह ले जा रहे थे, तब वह फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एएसपी उत्तरी अरविंद कुमार वर्मा और क्षेत्राधिकारी सदर संजय रेड्डी और कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। एसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस शहर में विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। समाचार लिखे जाने तक फरार अभियुक्त के सम्बन्ध में किसी प्रकार की कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts