उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में शिशु रोग विशेषज्ञ की लगातार गैर मौजूदगी अब बच्चों की जान पर भारी पड़ने लगी है। यह स्वास्थ्य केंद्र प्रतिदिन 1000 से 1500 तक मरीजों की ओपीडी देखता है।और इसे क्षेत्र का प्रमुख जच्चा-बच्चा केंद्र माना जाता है, लेकिन हैरानी की बात है। कि यहां एक भी बच्चों का डॉक्टर (पेडियाट्रिशियन) तैनात नहीं है।
यह न सिर्फ शासन की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि ग्रामीणों के विश्वास को भी ठेस पहुंचाता है। जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल है। स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे को कई बार उठाया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सवाल यह भी उठता है कि जब यह समस्या वर्षों से चली आ रही है, तो स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य विभाग क्यों मौन हैं।
गांव वालों और समाजसेवियों ने स्वास्थ्य मंत्री और जिलाधिकारी से मांग की है कि सीएचसी सीयर पर तत्काल एक योग्य शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाए। साथ ही केंद्र पर नवजात उपचार से संबंधित उपकरणों और सुविधाओं की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी मां की गोद और किसी परिवार का सपना न उजड़े। यदि अब भी ध्यान नहीं दिया गया, तो यह लापरवाही किसी दिन बड़ी जनहानि का कारण बन सकती है। सरकार और प्रशासन को अब जवाब देना होगा आखिर कब तक नवजात शिशु इलाज के लिए दर-दर भटकते रहेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…