तारिक खान
डेस्क: जकार्ता में भारतीय दूतावास में तैनात नौसेना के अफ़सर कैप्टन शिव कुमार का एक कथित वीडियो रविवार से चर्चा का केंद्र में है। बीती 10 जून को वह जकार्ता के एक विश्वविद्यालय के सेमिनार में शामिल हुए थे जिसका विषय ‘भारत-पाकिस्तान हवाई जंग का विश्लेषण और वायु शक्ति के मामले में इंडोनेशिया की पूर्वानुमान रणनीतियां’ था। इस सेमिनार में अपनी प्रेज़ेंटेशन के दौरान भारत के डिफ़ेंस अताशे ने कथित तौर पर कहा था कि ‘राजनीतिक नेतृत्व’ के आदेश के कारण कुछ ‘बाधाओं’ के मद्देनज़र, भारतीय वायु सेना प्रारंभिक चरण के अभियान में पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला नहीं कर सकी।
इसके पहले तक़रीबन एक महीने पूर्व चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) अनिल चौहान ने सिंगापुर में कहा था कि हाल ही में पाकिस्तान के साथ सैन्य झड़पों में विमान को गंवा देने के बाद भारत ने सुधरी हुई रणनीति के साथ पाकिस्तानी क्षेत्र में अंदर जाकर वार किया था। हालांकि सीडीएस चौहान ने कितने और किस तरह के विमानों का नुक़सान हुआ, ये नहीं बताया था। इस बीच कांग्रेस अब केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है और स्थिति साफ़ करने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग किया है।
रविवार को विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने डिफ़ें अताशे के विमान गंवाने के बयान पर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि वह देश को ‘गुमराह’ कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में तीन सवाल पूछे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…