National

मुजफ्फरनगर: ढाबे के खाने की थाली में प्याज़ का टुकड़ा आने से नाराज़ कांवड़ियों ने जमकर काटा ढाबे पर बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

तारिक खान

डेस्क: खाने में प्याज़ का टुकड़ा मिलने पर उत्तेजित हुवे कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा। इस दरमियाना ढाबे पर तोड़फोड़ किया गया साथ ही साथ ढाबा में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ भी मारपीट किये जाने का समाचार मिला है। मौके पर पुलिस ने पहुच कर कांवड़ियों को समझा बुझा कर मामला शांत करवाया। वही दोनों में से किसी पक्ष ने अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दिया है।

मामला सोमवार का बताया जा रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोमवार की रात मुजफ्फरनगर स्थित दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित फालौदा बाईपास के पुरकाजी थाना क्षेत्र में ‘श्रीसिद्धबाबा बालकनाथ देव ढाबा’ है। सोमवार की रात में उक्त ढाबे पर जब अन्य ग्राहक मौजूद थे तभी 20-25 की तय्दात में कांवड़ियों खाना खाने आये। थाली में परोसे गए खाने के साथ प्याज का टुकड़ा देख कर कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर जमकर उपद्रव हुआ और ढाबे के कर्मियों से मारपीट भी की गई।

पुलिस के मुताबिक, तकरीबन 20 कांवड़िये एक ढाबे पर रात का भोजन कर रहे थे। इसी दौरान जब उन्हें परोसे गए खाने में प्याज मिला तो वे भड़क उठे। नाराज कांवड़ियों ने ढाबे की कुछ कुर्सियों और टेबलों को तोड़ डाला। मामला तेजी से तनावपूर्ण होता गया, लेकिन समय रहते स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक सत्यानारायण प्रजापत ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया और स्थिति को बिगड़ने से रोका। हालांकि, इस मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, इसलिए अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार, हंगामे के बाद कांवड़ियों ने अपनी यात्रा पुनः शुरू कर दी और किसी प्रकार की कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस घटना ने प्रशासन को सतर्क जरूर किया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts